{"_id":"5f3838e4e2df8c554c119376","slug":"azamgarh-fensidil-syrup-loaded-truck-seizure-banned-in-stf-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh:एसटीएफ की छापेमारी में प्रतिबंधित फेंसाडिल सिरप लदा ट्रक जब्त, मुर्गी के दानों के बीच रखकर भेजा जा रहा था प. बंगाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh:एसटीएफ की छापेमारी में प्रतिबंधित फेंसाडिल सिरप लदा ट्रक जब्त, मुर्गी के दानों के बीच रखकर भेजा जा रहा था प. बंगाल
Sun, 16 Aug 2020 01:05 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 16 Aug 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ के फूलपुर में शनिवार को एसटीएफ की छापेमारी में एक ट्रक प्रतिबंधित फेंसाडिल सिरप बरामद हुआ। अंतरप्रांतीय गिरोहों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मादक पदार्थों एवं दवाओं को अवैध तरीके से तस्करी कर पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ उप्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उप्र द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गये थे।
विज्ञापन
शनिवार को एसटीएफ वाराणसी की एक टीम कार्रवाई के लिए गई। जब एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमे मुर्गी के दानों (फीड) के बीच में रखकर फेंसाडिल सिरप को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, जिससे संबंधित इनके पास कोई कागजात उपलब्ध नहीं था। मौके से उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन