{"_id":"5fc0da5a8ebc3e75017f83ad","slug":"azamgarh-encounter-saddened-by-the-death-of-the-pradhan-father-accused-of-village-head-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ मुठभेड़: ग्राम प्रधान के हत्यारोपी के मारे जाने की खुशी के बीच प्रधान पिता की मौत से गम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ मुठभेड़: ग्राम प्रधान के हत्यारोपी के मारे जाने की खुशी के बीच प्रधान पिता की मौत से गम
Fri, 27 Nov 2020 04:22 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़ में प्रधान सत्यमेव जयते के हत्यारे सूर्यांश के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने की खुशी प्रधान परिवार नहीं मना सका, जब तक जश्न की तैयारी होती तो उससे पहले ही परिवार के मुखिया की मौत हो गई। प्रधान स्व. सत्यमेव जयते के पिता सुखराम का भी शुक्रवार को निधन हो गया। इससे पूरा परिवार गमगीन है।
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के बासगांव के प्रधान रहे स्व. सत्यमेव जयते की हत्या 14 अगस्त 2020 को गांव में स्थित महाविद्यालय के पास ही गोली मार कर की गई थी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी गांव के ही रहने वाले सूर्यांश दुबे को बनाया गया था। घटना के बाद नामजद चार आरोपियों में तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात सूर्यांश दुबे पुलिस मुठभेड़ में सरायमीर के शेरवा गांव स्थित बस्ती नहर पुलिया पर ढेर हो गया। इसकी खबर प्रधान के परिवार तक पहुंची तो वे खुश हो उठे। खुशियों की तैयारी की जा रही थी कि परिवार के मुखिया व प्रधान स्व. सत्यमेव जयते के पिता सुखराम की मौत हो गई। बेटे के हत्यारे के ढेर होने के बाद पिता की मौत से प्रधान का परिवार खुशी मनाने के पहले ही गम में डूब गया है।
विज्ञापन