फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh BJP MP Nirhua accused for making controversial statements complaint in varanasi court

Varanasi: आजमगढ़ सांसद निरहुआ पर विवादित बयानबाजी का आरोप, वाराणसी की अदालत में परिवाद दाखिल

Thu, 03 Nov 2022 05:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 05:46 PM IST
सार


आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ वाराणसी की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। निरहुआ पर चंदौली में एक भाषण के दौरान विवादित और अमर्यादित बयानबाजी कर यादव समाज को बांटने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Azamgarh BJP MP  Nirhua accused for making controversial statements  complaint in varanasi court
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जनपद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित व अमर्यादित बयानबाजी कर यादव समाज को बांटने के मामले में आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। सांसद को तलब कर दंडित किए जाने की मांग कोर्ट से की गई है। एसीजेएम पंचम एमपी/एमएलए उज्जवल उपाध्याय की अदालत में दाखिल इस परिवाद को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार (चार अक्तूबर) की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, चौबेपुर के छितौना गांव निवासी सुनील यादव ने अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव के जरिये अदालत में परिवाद दाखिल किया है। आरोप लगाया आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 25 अक्तूबर को चंदौली जनपद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

यादव जाति के लोग मर्माहत

इस दौरान सासंद ने खुले मंच से लोगों को संबोधित करते हुए विवादित व अमर्यादित बयानबाजी कर यादव समाज को बांटने की कोशिश की। सांसद के इस बयान से देश-विदेश में रहने वाले यादव समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सासंद के इस बयान के बाद समाज के अन्य लोगों द्वारा टिप्पणी की जा रही हैं। जिससे यादव जाति के लोग मर्माहत हैं। अदालत से सांसद के इस प्रकार द्वारा किये गए गैर जिम्मेदाराना कृत्य के लिए तलब कर दंडित किए जाने की मांग कोर्ट से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed