फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azam khan said ganga is not filthy but the bjp's people are

गंगा गंदी नहीं गंदे भाजपा के लोग हैं: आजम खां

Tue, 07 Mar 2017 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
azam khan said ganga is not filthy but the bjp's people are
आजम खान - फोटो : amar ujala
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को जमानिया विधानसभा क्षेत्र के एसकेबीएम डिग्री कॉलेज के मैदान पर भाजपा पर जमकर तंज कसा। कहा कि गंगा गंदी नहीं है, गंदे तुम हो, गंगा कल भी पाक थी, आज भी पाक है और कल भी रहेगी। बहता हुआ पानी कभी गंदा नहीं  होता, जो अपनी माता का न हो सका वो गौ माता का क्या होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के शीर्ष नेताओं पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो अपना परिवार नहीं संभाल सका वो देश क्या संभालेगा। 
विज्ञापन


कहा कि चौदह वर्ष वनवास के बावजूद राम ने सीता को साथ रखकर समाज और धर्म की मर्यादा को बचाया। मोदी के वाराणसी में तीन दिनों से डेरा डाले जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की सल्तनत का बादशाह सड़क का आदमी बन गया है। हालात को समझो छोटी-छोटी शिकायतें बड़ी कीमत ले लेंगी, अगर हाथों से डोर निकल गई तो कभी नहीं आएगी। कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत को पहचानना चाहिए।
विज्ञापन


अाजम खां ने मुसलमानों को आगाह करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों को वोट देने का अधिकार खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उस साजिश को नाकाम करने के लिए एक-एक मत दें और सपा उम्मीदवार ओमप्रकाश को जीत दिलाने का काम करें। सपा की सरकार बनाने में मदद करें। बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि बहन जी को हमारा बबुआ अच्छा नहीं लगता। जनसभा में मुख्य रूप से रामधारी यादव, हाजी शमशाद खा, हैदर अली टाइगर, मौलाना मुख्तार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत यादव और संचालन गुलाम मजहर खा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह चुनाव काम करने वालों और झूठ बोलने वालों के बीच'

azam khan said ganga is not filthy but the bjp's people are
आजम खां - फोटो : amar ujala
उधर, सैदपुर में रामलीला मैदान पर आयोजित चुनावी सभा में नगर विकास मंत्री ने कहा कि यह चुनाव काम करने वालों और झूठ बोलने वालों के बीच हो रहा है। कुछ लोग मजहबी उन्माद पैदा करके देश की एकता अखंडता को तोड़ने का प्रयत्न कर रहे है। गुजरात बद से भी बदतर है और अमित शाह देश चलाने की बात कर रहे हैं। सौ दिन के अंदर 15 लाख रुपये देने का सपना लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने दिखाया। झूठे वादों वाला चेहरा इस चुनाव में बेनकाब है। बसपा मुखिया भाजपा से रक्षा बंधन के लिए तैयार है।

नगर विकास मंत्री सपा प्रत्याशी सुभाष पासी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा जन भावनाओं से खेलना और छलना भाजपा की परंपराओं में है। प्रदेश की जनता इसका जवाब इस चुनाव में देगी। कहा कि सपा सरकार ने धर्म, जाति के नाम पर राजनीति नहीं की है। प्रदेश का सर्वांगीण विकास सपा सरकार ने किया है। इस मौके पर राधेमोहन सिंह, राजामुराद, संजय सिंह, रामजी सिंह, हीरानाथ यादव, एमएलसी विजय यादव, हुकुम यादव, रामबचन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गुलाम रऊफ सिद्दीकी और संचालन छोटेलाल यादव ने किया। 

सैदपुर। नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि नगर पंचायत सैदपुर को विकास के लिए इफरात पैसा दिया गया है। शिकायत मिली है कि यहां की एक-एक सड़क का तीन-तीन बार पेमेंट कराया गया है। रास्ते में किए गए इंटर लाकिंग में उगी घास काम की घटिया गुणवत्ता स्पष्ट करते हैं। उन्होंने चेयरमैन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनने पर सैदपुर के चेयरमैन के काम की जांच कराऊंगा तथा लखनऊ जाकर यहां के कार्यों की जांच के लिए भी लिखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed