फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azadi ka amrit mahotsav cycle yatra from BHU reached rajghat delhi NSS volunteers prayed for all religion

अमृत महोत्सव: राष्ट्रपिता के समाधि स्थल पहुंची बीएचयू से निकली साइकिल यात्रा, स्वयंसेवकों ने की सर्वधर्म प्रार्थना

Sat, 30 Oct 2021 10:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 10:31 PM IST
सार

भारतीय स्वतंत्रता के गौरवशाली 75 वर्ष पूरा होने पर बीएचयू में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से 17 अक्तूबर को राष्ट्रपिता के समाधि स्थल दिल्ली स्थित राजघाट तक साइकिल यात्रा निकाली गई थी। 

विज्ञापन
azadi ka amrit mahotsav  cycle yatra from BHU reached rajghat delhi  NSS  volunteers prayed for all religion
बापू की समाधि स्थल पहुंची साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  परिसर से 17 अक्तूबर को निकाली गई साइकिल यात्रा 30 अक्तूबर को दिल्ली पहुंच गई। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचकर स्वयंसेवकों ने सर्वधर्म प्रार्थना में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इसके बाद समाधि स्थल के आसपास श्रमदान भी किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के नेतृत्व में पहुंचे स्वयंसेवकों का राजघाट पर बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्मीनगर से विधायक अभय वर्मा ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ अंशुमाली शर्मा ने भी उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने साइकिल यात्रियों को बधाई दी।  साइकिल यात्रा बीएचयू वाराणसी से आरंभ होकर गोपीगंज, प्रयागराज, कुंडा, रायबरेली, लखनऊ, काकोरी, बिठूर, कानपुर, कन्नौज, बिधूना, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, पलवल होते हुए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थली राजघाट 
विज्ञापन
विज्ञापन

तक पहुंची।

पढ़ेंः बीएचयू के हॉस्टल मेस में खाने के लिए अब देने होंगे 125 रुपये, छात्राओं ने दिया धरना

अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा का उद्देश्य

अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना और यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं से रूबरू कराना था। 
पढ़ेंः मिशन 2022 को धार देने वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed