{"_id":"639c4d276611565cc771ea87","slug":"ayush-minister-dayalu-inaugurated-all-india-karate-championship-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आयुष मंत्री दयालु ने किया शुभारंभ, 15 राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आयुष मंत्री दयालु ने किया शुभारंभ, 15 राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Fri, 16 Dec 2022 04:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:19 PM IST
सार
मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स (मामा) के तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कराते चैंपियनशिप के पहले दिन सब जूनियर और कैडेट के खिलाड़ियों का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को संबोधित करते आयुष मंत्री दयालु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू एंफीथिएटर मैदान के इनडोर हॉल में आयोजित दो दिवसीय सातवीं मामा ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स (मामा) के तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर और कैडेट के खिलाड़ियों का मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
सातवीं अखिल भारतीय कराते चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने प्रदेश भर से आए कराते खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पांच साल से 30 साल तक आयु वर्ग के खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में मेजबान यूपी समेत राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली व पंजाब की टीम बनारस पहुंच चुकी। जबकि महाराष्ट्र की टीम शुक्रवार शाम आएगी। आयोजन सचिव मानव अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई किसलय मानव ने बताया कि सभी मुकाबले रेफरी काउंसिल के चेयरमैन एशियन रेफरी सेंसई अश्विनी यादव और अध्यक्ष छत्रपाल नाम देव की निगरानी में होंगे।
दो दिवसीय सातवीं मामा ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा मैचों के संचालन के लिए कुल 130 ऑफिशियल (रेफरी/जज) की तैनाती की गई है। शशिशेखर शर्मा व शोभनाथ पटेल रेफरी कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। शनिवार को पूर्व मंत्री विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।