फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ayodhya Ram Mandir News skater Soni left for Ram Temple Consecration Ceremony from Kashi Vishwanath temple

Ram Mandir: बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर अयोध्या रवाना हुई काशी की बेटी, स्केटिंग करते पहुंचेगी राम मंदिर

Wed, 17 Jan 2024 12:20 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

काशी की बेटी सोनी चौरसिया श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए काशी से रवाना हो गई है। आरएसएस के आमत्रंण पर कथक नृत्यांगना सोनी ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन किया और स्केटिंग करते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुईं। वह 20 जनवरी को अयोध्या धाम पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News skater Soni left for Ram Temple Consecration Ceremony from Kashi Vishwanath temple
सोनी चौरसिया ने विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कत्थक नृत्यांगना और स्केटर सोनी चौरसिया श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बुधवार को स्केटिंग करते हुए काशी से अयोध्या के लिए रवाना हुईं। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मेयर अशोक तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर उनको रवाना किया। सोनी चार सदस्यों के साथ बदलापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए 20 जनवरी को अयोध्या धाम पहुंचेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोनी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पूजित अक्षत और प्रभु श्रीराम का चित्र और निमंत्रण पत्र दिया था। उन्होंने सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी और मेयर ने सोनी का हौसला बढ़ाते हुए अयोध्या के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें, Ram Mandir: फिरोज खान के दिल में बसते हैं प्रभु श्रीराम और जानकी; घर में वाल्मिकी रामायण, अब रामचरितमानस खरीदी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर से मुझे बुलावा आया तो मैंने सोच लिया कि स्केटिंग के जरिए ही प्रभु श्रीराम के श्रीचरण में पहुंचूंगी। बाबा का आशीर्वाद लेकर जा रही हूं। 20 जनवरी तक पहुंच जाऊंगी। विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके परिवार के अलावा काफी लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed