फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   automatic steps will cross roads of Cantt

कैंट पर स्वचालित सीढ़ियों से सड़क पार करेंगे पदयात्री

Tue, 22 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
automatic steps will cross roads of Cantt

कैंट स्टेशन के सामने जाम की समस्या से जूझ रहे पदयात्रियों को स्वचालित सीढ़ियों से सड़क पार कराने की योजना वीडीए बनाएगा। इसके अलावा कैंट स्टेशन के पास टेंपो के लिए स्थायी स्टैंड बनाया जाएगा।

विज्ञापन

यह निर्देश सोमवार को अपने कार्यालय में अवस्थापना निधि की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने दिया।
बैठक में कमिश्नर ने वीडीए सचिव एमपी सिंह से कहा कि वीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में रेलवे, रोडवेज, नगर निगम, सेतु निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक कराई जाए।
विज्ञापन

संयुक्त टीम के अधिकारी मौके का निरीक्षण करने के बाद कार्ययोजना प्रस्ताव और मानचित्र बनाएं। कैंट से रोडवेज बस स्टैंड आने के लिए इंट्री प्वाइंट के रूप में लहरतारा, अंधरापुल, काशी विद्यापीठ मार्ग को चिह्नित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने पांडेयपुर काली मंदिर से दौलतपुर होते हुए भक्तिनगर मार्ग के निर्माण लिए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
 कमिश्नर ने अब तक शुरू नहीं हुए चार कार्यों सहित वीडीए और आवास विकास के सभी कार्यों को इसी महीने शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया। इस बाबत 31 दिसंबर को लिखित सूचना तलब की।
छोटे-छोटे कार्य को पूरा कराने के लिए दो माह और सभी कार्यों को पूरा कराने के लिए आगामी छह माह की मोहलत दी। उन्होंने जोर दिया कि इस दौरान सभी अपूर्ण और शुरू नहीं हुए कार्यों को पूरा कराया जाए।

अवस्थापना निधि के दो कार्य को स्वीकृति दी। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवस्थापना सुविधा संबंधी अन्य प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत किया जाएगा।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन सहदेव, नगर आयुक्त डा. हरि प्रताप शाही, वीडीए सचिव एमपी सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed