फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Auto driver murder in bhadohi

भदोही में धारदार हथियार से ऑटो चालक की हत्या, कमरे में बिखरा पड़ा था खून

Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Updated Sun, 18 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Auto driver murder in bhadohi
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
यूपी के भदोही में शुक्रवार रात कमरे में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हंसिया और फावड़ा बरामद किया। बेटी अनीता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव में निवासी गलगल यादव के चार पुत्रों में सबसे बड़े जीत नारायर्ण उर्फ जीतू ऑटो रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम को खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन


उसकी एक बेटी और बूढ़ी मां सामने के दालान में सोने चली गई। देर रात धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह करीब छह बजे उसकी नातिन सपना चाय लेकर कमरे में गई तो तब उसने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर वह बदहवाश हो गई और शोरगुल मचाने लगी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोइरौना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से हंसिया, फावड़ा बरामद किए। 

पड़ोसी के खिलाफ दी तहरीर

Auto driver murder in bhadohi
बरामद हथियार - फोटो : amar ujala
जीत नारायण को तीन बेटियां हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि अनीता उसकी तीसरी बेटी है। कुछ साल पहले जीत नारायण ने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरी पत्नी ने कुछ महीने में ही उसे छोड़ दिया। जीत नारायण की बेटी अनीता ने पड़ोसी विनोद कुमार के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

उसका कहना था कि शाम को उसके पिता पड़ोसी विनोद के ही साथ थे। हालांकि हत्या करने की वजह के बारे में वह स्प्ष्ट कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ज्ञानपुर सीओ यादवेंद्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed