फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Auto driver committed suicide in varanasi who attempted suicide many times before

Varanasi: ऑटो चालक ने फंदे से लटक दी जान, पहले भी कई बार कर चुका था खुदकुशी का प्रयास

Fri, 01 Sep 2023 12:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर खुर्द गांव निवासी ऑटो चालक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Auto driver committed suicide in varanasi who attempted suicide many times before
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर खुर्द गांव निवासी ऑटो चालक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हथियर खुर्द निवासी ऑटो चालक संतोष यादव (30) पुत्र मोहाला यादव नशे का आदी था। परिवार के लोग इस बात से परेशान थे।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, संतोष नशे को लेकर काफी तनाव में रहता था। वह पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। गुरुवार रात परिवार खाना खाकर सोने गया। संतोष किसी समय घर से निकला और पास  ही में आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। सुबह ग्रामीणों ने फंदे से लटका शव देख शोर मचाया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संतोष की पत्नी अनीता बेसुध हो गई। सिर से पिता का साया उठने से तीन बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed