फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Audio of Bhadohi MLA and his nephew goes viral 

भदोही विधायक और उनके भतीजे का ऑडियो वायरल, युवती के फोटो भी सोशल मीडिया पर आए

Tue, 11 Feb 2020 10:50 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Audio of Bhadohi MLA and his nephew goes viral 
ऑडियो वायरल
बनारस की एक महिला की ओर से यौन शोषण के आरोपों से घिरे भदोही के विधायक और उनके परिजनों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। आरोप लगाने वाली महिला के साथ विधायक और उनके भतीजे की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद विधायक ने ऐसी किसी महिला के बारे में जानकारी होने से इनकार किया था। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


एएसपी आरके वर्मा ने कहा जो भी साक्ष्य मिल रहे हैं, उसकी गहराई से जांच की जाएगी। वायरल ऑडियो में महिला विधायक से बातचीत कर रही है, जिसमें वह उसे शादी का झांसा देने वाले उनके भतीजे को समझाने की गुहार लगा रही है। विधायक बाहर होने की बात बताते हुए, यह कहते सुने जा रहे हैं कि आने पर इस संबंध में बात करूंगा। एक ऑडियो में विधायक के भतीजे संदीप के साथ रो-रोकर महिला बात कर रही है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर उनके भतीजे के साथ महिला की तस्वीरें भी विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में दिखीं। सोमवार को महिला ने पुलिस कप्तान राम बदन सिंह को शिकायती पत्र देकर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके भतीजे संदीप त्रिपाठी और परिवार के कई लोगों पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच तेज की

विधायक और उनके परिजनों पर महिला के आरोपों की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। जांच कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाने वाली महिला का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया। महिला से कहा गया है कि वह महिला थाने में शीघ्र ही बयान दर्ज करवाए।
Trending Videos

विधायक के खिलाफ हो रही साजिश, साथ देगी पार्टी- जिलाध्यक्ष 

भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के समर्थन में भाजपा खुलकर सामने आ गई है। मामले को एक गहरी साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक के चरित्र पर लांछन लगाना बेबुनियाद है। 

मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी। विधायक के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची जा रही है, जिसका पार्टी विरोध करेगी। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आरोप लगाने वाली महिला पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि विधायक, उनके बेटे और भतीजे को मामले में घसीटना गलत है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोप लगाने वाली महिला के साथ साजिश के तहत अनहोनी भी हो सकती है। 

पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि उसे सुरक्षा दे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि भाजपा और विधायक की लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए हैं। कुछ अराजक तत्वों को पार्टी में मौका नहीं मिला तो वह साजिश रच रहे हैं। पूरी पार्टी साजिशकर्ताओं को हराकर दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed