फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination organized by Amar Ujala Foundation in varanasi azamgarh

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: वाराणसी-आजमगढ़ में छह हजार से ज्यादा छात्र दे रही परीक्षा

Sun, 20 Oct 2019 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination organized by Amar Ujala Foundation in varanasi azamgarh
परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन वाराणसी और आजमगढ़ जिले में किया जा रहा है। आजमगढ़ में नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में किया गया है, तो वहीं वाराणसी में पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी में परीक्षा में 4946 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजे गए हैं। दो पाली में होने वाली परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसमें 9वीं से 12वीं तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें पहली पाली 11 से 12.30 बजे तक नौंवी और दसवीं के 2031 और दूसरी पाली दोपहर 2 से 3.30 बजे तक की परीक्षा में ग्यारहवीं और बारहवीं के 2915अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भरे फॉर्म
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए इस बार एक लाख से अधिक छात्रों ने आनलाइन फार्म भरा था। पहले चरण में 13 अक्तूबर को 34  शहरों के 38 सेंटरों पर 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

आजमगढ़ जिले में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हाईस्कूल के 18 और इंटरमीडिएट के 18 छात्र-छात्राओं का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इसमें हाईस्कूल के सफल छात्र या छात्रा को 30 हजार और इंटरमीडिएट के सफल छात्र या छात्रा को 50 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस बार आजमगढ़ जनपद में आयोजित परीक्षा में 1803 प्रतिभागी परीक्षा में भाग लेंगे।



परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड आनलाइन जारी किए जा चुके हैं। इसमें कक्षा नौ और 10 के 723 परीक्षार्थी और कक्षा 11 और 12 के 1080 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सर्वोदय पब्लिक स्कूल के 50 कमरों में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हर कमरों में रोल नंबर के अनुसार सीटिंग प्लान लग चुका है। शिक्षकों की भी कक्षवार ड्यूटी लगाई जा चुकी है।

दृष्टिहीन विद्यार्थी अपने साथ लाएं सहायक
दृष्टिहीन परीक्षार्थी को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर अपने से एक कक्षा नीचे का हो। सहायक को अपने स्कूल का वर्तमान परिचय पत्र साथ लाना होगा।

डेढ़ घंटे में संपन्न होगी परीक्षा
परीक्षा लिखित होगी जो 11 बजे से शुरू होकर 12.30 बजे संपन्न होगी। परीक्षार्थी को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो वह अपने स्कूल का आईकार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आए। परिक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed