फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted rape on refusal of marriage Chant in peace of four youths of Agra

शादी से इनकार करने पर दुष्कर्म की कोशिश, आगरा से आए चार युवकों का चालान

Mon, 01 Mar 2021 08:36 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Mon, 01 Mar 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape on refusal of marriage Chant in peace of four youths of Agra
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के लिए आगरा जनपद से आए चार युवकों ने शादी से इनकार करने पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन

 
जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह आगरा में किया है। उन्होंने वहां के एक युवक को शादी के लिए अपने गांव बुलाया था। युवक को लेकर तीन लोग रविवार को गांव पहुंचे। उस व्यक्ति ने शादी के लिए सोनभद्र से लड़की को बुलवाया था, लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


पंचायत के बाद लड़की शादी को राजी नहीं हुई

शादी से इनकार करने पर पंचायत शुरू हुई लेकिन लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई। इस पर उसे गांव के एक कमरे में रोका गया लेकिन रात को चारों ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और सभी युवकों को पकड़कर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया।

पुलिस के आने पर चारों को सौंप दिया गया। युवती ने महिला मिशन शक्ति में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने लीपापोती कर सुलह कराकर चारो का शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। दोनों पक्षों में विवाद होने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed