फेसबुक से व्यापारी को लूटने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक यूजर हैं तो फिर सतर्क हो जाइए, क्योंकि जालसाज अब फेसबुक से भी लूटने का जाल बिछा चुके हैं। नदेसर के घौसाबाद निवासी व व्यापारी संजय सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जालसाज ने संजय सिंह की फेसबुक आईडी की तरह हुबहू दूसरी आईडी बनाई और संजय सिंह के दुर्घटना में घायल होने का पोस्ट करते हुए उनके करीबियों को टैग कर दिया।
पोस्ट के साथ एकाउंट नंबर भी शेयर किया, जिससे कि संजय सिंह के फ्रेंड लिस्ट से जुड़े उनके हमदर्द पैसे भेज सके। इसकी जानकारी जब रिश्तेदारों से संजय सिंह को हुई तो उनके होश उड़ गए। तमाम दोस्तों को सूचित करते हुए आननफानन में सोमवार को कैंट थाना में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कैंट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी नेे बताया कि फेसबुक आईडी पर संभव हो तो अपने फ्रेंड लिस्ट की प्राइवेसी शो नहीं करें।
दवा व्यवसायी के घर ढाई लाख की चोरी
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना के नाथूपुर स्थित दवा व्यवसायी के घर को चोरों ने रविवार की रात खंगाल दिया। घर में रखे ढाई लाख रुपये नगदी और दो मोबाइल फोन चोरी होने की तहरीर व्यवसायी ने मंडुवाडीह थाना में दर्ज कराई है। नाथूपुर निवासी दवा व्यवसायी सूर्यनाथ यादव ने बताया कि सोमवार की भोर में उठे तो देखा कि छत पर पैंट पड़ा हुआ था। अंदर रूम में आकर देखा कि सूटकेस में रखे ढाई लाख रुपये और दो मोबाइल गायब है।