फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempt to rob and murder lawyers in court

Varanasi: कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, अफरातफरी की स्थिति रही

Sat, 02 Sep 2023 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Sep 2023 01:09 AM IST
सार

दीवानी कचहरी परिसर में शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके चलते कुछ देर के लिए कचहरी में अफरातफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन
Attempt to rob and murder lawyers in court
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीवानी कचहरी परिसर में शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके चलते कुछ देर के लिए कचहरी में अफरातफरी की स्थिति रही। प्रकरण को लेकर अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह की तहरीर के आधार पर अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, ऋषिदेव मिश्रा, श्याम सुंदर चौरसिया, ओम प्रकाश राय, राजीव रंजन सिंह, संतोष मिश्रा और अनिल सिंह के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और लूट सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह के अनुसार दीवानी कचहरी में उनका चैंबर नंबर छह जर्जर हाल में है। बनारस बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि जर्जर चैंबर का नवनिर्माण कराया जाए। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मजदूरों ने चैंबर नंबर-छह को तोड़ने का काम शुरू किया। इसी दौरान अधिवक्ता देवेंद्र सिंह के चैंबर में मौजूद कुछ अधिवक्ता गालीगलौज करते हुए मजदूरों पर पथराव करने लगे। इससे डर कर मजदूर भाग गए।

विज्ञापन

लाइसेंसी रिवाल्वर की मुठिया से सिर पर वार

अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनकी बातचीत के दौरान देवेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ आए और ललकारा कि मारो। इस पर देवेंद्र सिंह के सहयोगी अधिवक्ता टूट पड़े और उन्हें पीटने लगे। बचाने के लिए सहयोगी अधिवक्ता शिवानंद सिंह, संतोष सिंह और रवींद्र सिंह सहित अन्य लोग आए तो उन्हें भी पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिदेव मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की मुठिया से शिवानंद सिंह के सिर पर वार किया। राजीव रंजन सिंह ने शिवानंद की सोने की चेन छीन ली। राजेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मारपीट में उन्हें, शिवानंद सिंह, संतोष सिंह और रवींद्र सिंह को गंभीर चोट लगी है। शिवानंद की हालत चिंताजनक है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed