फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on sub Inspector Brijesh Mishra who removed encroachment in Ghazipur

गाजीपुर में अतिक्रमण हटवाने गए दरोगा पर हमला, 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 23 Mar 2021 08:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Tue, 23 Mar 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Attack on sub Inspector Brijesh Mishra who removed encroachment in Ghazipur

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में अतिक्रमण हटवाने गए दरोगा पर हमला हुआ है। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठउत ग्राम पंचायत की दशदेइया गांव में भीटा की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए घर को सोमवार को हटाने गए दरोगा हमले में घायल हो गए। मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने सात नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही उनकी तलाश शुरु कर दी।

विज्ञापन


राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार को उच्च न्यायालय के आदेश पर भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लगभग 15 लोगों का मकान गिराने की कार्रवाई शुरु की। अंधेरा होने पर ग्रामीणों ने मकान में दो-तीन लोगों के दबने की अफवाह उड़ा दी। वहां मौजूद नायब तहसीलदार और कोतवाल इसकी पड़ताल के लिए दूसरी तरफ चले गए।
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर किया हमला

अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने मौके पर उपस्थित भांवरकोल थाने के सब इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। हमलावर फरार हैं। घायल दरोगा को इलाज के लिए रात में ही जिला चिकित्सालय भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने सात नामजद और 18 अज्ञात सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना चुके 15 लोगों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय से अवैध कब्जा हटाकर बेदखली का आदेश हुआ था। जिलाधिकारी के यहां से अपील खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद से बीते चार फरवरी को अवैध रूप से काबिज लोगों को बेदखल करने का आदेश आ गया।

 

इसके अनुपालन में राजस्व विभाग ने बेदखली की कार्रवाई शुरु की थी। श्यामलाल, विजय, विक्रमा, बालकरन, रामकरन, सौदागर, पुन्नू, रामनाथ, शिवशरण, सुदेश्वर, धनराज, बुद्धू, रामबचन, रामबदन, रामनाथ, चंद्रमा, शंकर राम और सरोज का मकान गिराया जाना था। कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दरोगा पर हमले के आरोप में 25 लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed