फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on police team, four policemen including inspector injured

Varanasi News: पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Thu, 19 Dec 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team, four policemen including inspector injured
मेघपुर गांव में भूमि विवाद को घटना, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर। थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव में बुधवार की सुबह विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा टीन शेड रखने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समझाया तो लोग मारपीट पर उतारू हो गये। सूचना पर पहुंची थाने की टीम पर एक पक्ष के 10 से अधिक की संख्या में लोगों ने पथराव कर दिया। ऐसे में एक दरोगा, दो महिला व एक पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए।
गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षियों की शह पर पुलिस ने टिनशेड गिराया। जब बालिका इसका विरोध करने लगी तो पुलिस उसी को पीटने लगी। इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस घर में घुसकर बॉक्स तोड़ कर जेवरात और नगदी ले गई है तथा चूल्हा आदि भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह और अनीश सिंह की तहरीर पर 10 नामजद व 12 महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 4 महिला व 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है जो दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। तहरीर के आधार पर पर 10 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नीरज पटेल, विशाल, अनीता, सरोजा, ऊषा, उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed