यूपी: मां विंध्यवासिनी में आरती करते समय युवक ने प्रधान पर फेंका तेजाब, पकड़ने गए दरोगा का आरोपी ने सिर फोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विंध्याचल मंदिर पर प्रधान श्रृंगारिया के ऊपर बुधवार की देर रात हमला करने वाले आरोपी को पकड़ने गए दरोगा पर आरोपी युवक ने लाठी से हमला कर दिया। इसमें दरोगा का सिर फट गया।
दरोगा के साथ गए अन्य सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह उसको काबू में किया गया। वहीं घायल दरोगा को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रधान श्रृंगारिया शिवजी रोज की तरह बुधवार की रात 10 बजे करीब मां विंध्यवासिनी की बड़ी आरती के लिए मंदिर पर गए थे। इस दौरान वहां मौजूद युवक ने उनसे झगड़ने के बाद उनके ऊपर जलता हुआ दीपक फेंक कर जलाने की कोशिश की।
जब तक लोग कुछ समझते वह मौके से भाग गया। प्रधान श्रृंगारिया शिवजी ने बताया कि आरोपी युवक हर रात को बड़ी आरती के समय ही आता है और सभी को परेशान करता है। बीते कई दिनों से वह मंदिर पर उनके शिष्यों के साथ मारपीट कर रहा है।
प्रधान श्रृंगारिया व पंडा समाज के लोगों ने थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद चौकी प्रभारी रवि कांत मिश्रा सिपाहियों के साथ आरोपी युवक को पकड़ने गए। जहां आरोपी युवक अमित पांडे ने उनके ऊपर लाठी से हमला कर दिया।
इसमें रविकांत मिश्रा का सिर फट गया। आरोपी अमित पांडेय को जब सिपाही पकड़ने गए तो उनके ऊपर भी लाठी चलाई। सिपाही आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। घायल दरोगा को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।