Varanasi: भीम आर्मी प्रमुख को जेड श्रेणी सुरक्षा देने की मांग, हमले से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हमलावरों की गिरफ्तारी और भीम आर्मी प्रमुख को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां लेकर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने एक स्वर में हमलावरों की गिरफ्तार करते हुए सख्त कार्रवाई और भीम आर्मी प्रमुख को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर अचानक आए कार सवार असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
हमलावर चंद्रशेखर की हत्या करने के इरादे से आए थे, लेकिन वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हुए। इसके पहले भी मुजफ्फरनगर में उन पर हमला हो चुका है। जिसे देखते हुए हमारी पार्टी लगातार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।
ये भी पढ़ें: गाजीपुर में दोहरा हत्याकांड; मंगल गीत की जगह गूंजने लगा मातमी चीत्कार, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इसलिए मांग है कि उन्हें तत्काल सुरक्षा जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए और हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र कराई जाए। वाराणसी के अलावा आजमगढ़, सोनभद्र और बलिया समेत अन्य जिलों में भी चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।