{"_id":"672bbe84883e9a854c04be94","slug":"athletics-varanasi-on-top-with-four-gold-three-silver-and-three-bronze-in-four-sports-varanasi-news-c-20-vns1056-781835-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स : चार खेलों में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन कांस्य के साथ वाराणसी शीर्ष पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स : चार खेलों में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन कांस्य के साथ वाराणसी शीर्ष पर
विज्ञापन
लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रही 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स की चार स्पर्धाओं में बुधवार को वाराणसी के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में वाराणसी ने चार गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम ने तीन सिल्वर और तीन कांस्य भी जीता। वहीं, प्रयागराज, मिर्जापुर, मेरठ और लखनऊ ने एक गोल्ड मेडल जीता।
अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वाराणसी के अंशू रजक ने गोल्ड, स्पोटर्स कॉलेज सैफई के अमित यादव ने सिल्वर और वाराणसी के ही राम अनुज यादव ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में मेरठ की नीरु पाठक ने गोल्ड, वाराणसी की वैशाली ने सिल्वर और लखनऊ की लवी शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ की खुशी कुमारी ने गोल्ड, वाराणसी की काजल कुमारी ने सिल्वर और वाराणसी की ही प्रिमा राम ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी के जामिल अली ने गोल्ड, कानपुर के अब्दुल करीम ने सिल्वर और मुरादाबाद के लविश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में आमी सिंह ने गोल्ड, बरेली की वंदन ने सिल्वर और लखनऊ की शीला ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में मिर्जापुर के नितिन सिंह ने गोल्ड, वाराणसी के रीशू पाठक ने सिल्वर और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के राहुल ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी की खुशी पटेल ने गोल्ड, सहारनपुर की अविका ने सिल्वर और लखनऊ की शिवानी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पोल वॉल्ट में वाराणसी के नीरज कुमार प्रथम, मेरठ के प्रशांत कुमार द्वितीय, मिर्जापुर के मोनू पाल तृतीय और बरेली के विवेक कुमार चौथे स्थान पर रहे। अंडर-19 1500 मीटर दौड़ में संध्या यादव ने कांस्य जीता है।
इस अवसर डॉ. चंद्रमणि सिंह, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. प्रभास कुमार झा, डॉ. चंद्रशेखर सिंह उपस्थित थे।