फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Atal bihari vajpayee scolding former MLA in varanasi

बनारस की इस पूर्व विधायक को पड़ी थी अटल जी की डांट

Fri, 17 Aug 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Aug 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee scolding former MLA in varanasi
पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बनारस से कई अनुभव जुड़े हैं। इनमें से कुछ खट्टे तो कुछ मीठे है। अपने सौम्य स्वभाव के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जाने जाते थे, लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है जिसमें अटल बिहारी ने बनारस से विधायक रहीं ज्योत्सना श्रीवास्तव को डांट दिया था।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि 1989 में पहली बार कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ रही थी। कलराज मिश्र ने फोन कर नामांकन करने के लिए कहा था। नामांकन के बाद मैं प्रचार में लग गई। उसी दौरान वाजपेयी बनारस आए। लोहता स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे थे। उनसे मुलाकात की तो वह नाराज हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने डांटते हुए कहा कि तुमने किससे पूछकर नामांकन किया। इस पर मैंने बताया कि कलराज मिश्र के कहने पर किया। वह बिना बोले चले गए। मैं जीत गई। 1991 में फिर चुनाव लड़ने को कहा। इस बार भी मेरी जीत हुई थी। बाद में पता चला कि उनकी डांट जीतने की मेहनत करने के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योत्सना ने बताया कि आपातकाल के दौरान वाजपेयी वाराणसी आए थे। कार्यकर्ता खाने की व्यवस्था करना भूल गए थे। पति उन्हें लेकर घर आ गए। मैं घर पर नहीं थी। पति ने टेलीफोन कर घर बुलाया और कहा कि आठ बजे के बाद वाजपेयी खाना नहीं खाते हैं। मैं साढ़े सात बजे घर पहुंची जल्दी जल्दी दाल, चावल और सब्जी बनाकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed