फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assistant Acharya exam 10 thousand candidates will appear for exam in Varanasi AI main monitor

UP: सहायक आचार्य परीक्षा आज से, वाराणसी के 7 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; AI से होगी निगरानी

Wed, 16 Apr 2025 10:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 10:41 AM IST
सार

वाराणसी के 7 केंद्रों पर सहायक आचार्य के रिक्त पदों की परीक्षा होगी। सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस बार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Assistant Acharya exam 10 thousand candidates will appear for exam in Varanasi AI main monitor
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Assistant Acharya Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की ओर से जिले के सात केंद्रों पर सहायक आचार्य के रिक्त पदों को भरने के लिए बुधवार को दो दिवसीय परीक्षा होगी। परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को दो-दो पाली में परीक्षा में 10, 958 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

विज्ञापन


सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य उपकरणों को ले जाने की मनाही है। ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन, क्वींस इंटर कालेज लहुराबीर, एनी बेसेंट थियोसाफिकल सोसायटी कमच्छा, सनातन धर्म इंटर कालेज नई सड़क, जेपी मेहता इंटर कॉलेज कचहरी, सीएम एग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी नगर अलोक कुमार को नोडल नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई की निगरानी में परीक्षा 
तीन साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती  के लिए 16 और 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी। गठन के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली परीक्षा कराएगा। एआई की मदद से फर्जी परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed