फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Assembly election EVMs and VVPAT training session ahead election officials from 21 districts learned complete

ईवीएम-वीवीपैट पर बड़ा प्रशिक्षण: 21 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों ने सीखा एफएलसी का प्रोटोकॉल, हुआ मूल्यांकन

Sat, 12 Sep 2026 10:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 12 Sep 2026 10:30 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम-वीवीपैट पर प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 21 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों ने एफएलसी का पूरा प्रोटोकॉल सीखा। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई।

विज्ञापन
Assembly election EVMs and VVPAT training session ahead election officials from 21 districts learned complete
प्रशिक्षण देते निर्वाचन आयोग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रक्रिया को कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग मनीष गर्ग की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में 21 जनपदों के निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी से जुड़े कार्मिकों को तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तर की जांच की तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं, सुरक्षा उपायों और निर्धारित प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, विशिष्ट अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अखंड प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव भारत निर्वाचन आयोग बीसी पात्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अमित सिंह एवं अवर सचिव भारत निर्वाचन आयोग राकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सावधानियों की जानकारी दी। ईवीएम पर तकनीकी एवं प्रशासनिक सुरक्षा उपायों, एफएलसी की प्रक्रिया तथा विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों की भूमिका के संबंध में प्रस्तुतियां दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने ईवीएम एवं वीवीपैट के संपूर्ण जीवन चक्र के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया। इसमें मशीनों के संचालन, रैंडमाइजेशन, कमीशनिंग, मतदान प्रक्रिया, मतगणना तथा मतगणना के बाद की प्रक्रियाओं सहित विभिन्न प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। कार्यशाला में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, गोंडा, संत कबीरनगर, बस्ती तथा सिद्धार्थनगर के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एफएलसी सुपरवाइजर ने हिस्सा लिया।

बीईएल विशेषज्ञों ने मशीनों की तकनीकी संरचना समझाई
बीईएल के विशेषज्ञ इंजीनियर रवि रंजन, राहुल कुशवाहा एवं रामा मीनन कुमार डी ने ईवीएम एवं वीवीपैट की तकनीकी संरचना और सुरक्षा विशेषताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम प्रभाग के प्रमुख सचिव बीसी पात्रा ने एफएलसी के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों और उनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। कार्यशाला स्थल पर पर्याप्त संख्या में ईवीएम एवं वीवीपैट उपलब्ध कराए गए। बीईएल के विशेषज्ञ इंजीनियरों ने मशीनों के संचालन एवं एफएलसी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिभागियों को स्वयं मशीनों के संचालन एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम एवं वीवीपैट से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं को समझा।

प्रशिक्षण के बाद हुआ मूल्यांकन
प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। डाउट क्लियरिंग सेशन के माध्यम से अधिकारियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। सभी प्रतिभागियों से घोषणा-पत्र भी प्राप्त किए गए, जिसमें उनके द्वारा प्रशिक्षण में बताए गए विषयों को समझने तथा किसी प्रकार की शंका शेष न होने की पुष्टि की गई।

समापन अवसर पर अधिकारियों ने एफएलसी प्रक्रिया को निर्धारित प्रोटोकॉल, पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ संपादित किए जाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया में निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed