{"_id":"611ab7c18ebc3e42ac3c961f","slug":"ashapur-rob-and-chowkaghat-flyover-in-disrepair-varanasi-news-vns6063357144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशापुर आरओबी और चौकाघाट फ्लाईओवर खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशापुर आरओबी और चौकाघाट फ्लाईओवर खस्ताहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार मरम्मत के बाद भी आशापुर आरओबी और चौकाघाट फ्लाईओवर की सड़कें खस्ताहाल हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी सड़कों की हालत नहीं सुधरी है। 15 जुलाई को आशापुर आरओबी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद खराब होने पर तीन बार मरम्मत कराई गई। आशापुर आरओबी पर चढ़ने से लेकर उतरने के दौरान कई जगहों पर छोटे बड़े गड्ढे हैं। यही नहीं बीच में एक तरफ सड़कों की गिट्टियां बिखर गई हैं। इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। चौकाघाट फ्लाईओवर की हालत काफी खराब हो गई है। यहां भी छोटे बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। समय रहते रम्मत नहीं हुई तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने कहा कि बारिश के चलते सड़कें खराब हुई हैं। अच्छी धूप होने पर मरम्मत कराई जाएगी। निर्देश दिया गया है। आशापुर में लीकेज के चलते एक जगह पर बार बार मिट्टी धंस रही हैं। जिसे दुरुस्त करने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है।
लहरतारा में खुला मैनहोल हादसे को दे रहा दावत
लहरतारा-चांदपुर चौराहा मार्ग पर खुला मैनहोल हादसे को दावत दे रहा है। मैनहोल का ढक्कन खोलकर छोड़ा गया है। इसके चारों ओर बोरियां रखी गई हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत की है। बावजूद इसे अब तक ढंका नहीं गया है।
विज्ञापन
लहरतारा में खुला मैनहोल हादसे को दे रहा दावत
लहरतारा-चांदपुर चौराहा मार्ग पर खुला मैनहोल हादसे को दावत दे रहा है। मैनहोल का ढक्कन खोलकर छोड़ा गया है। इसके चारों ओर बोरियां रखी गई हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत की है। बावजूद इसे अब तक ढंका नहीं गया है।
विज्ञापन