फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   As a panda of Mathura, he took away the woman's jewelry.

मथुरा का पंडा बनकर महिला का जेवरात ले उड़े टप्पेबाज

Tue, 29 Jun 2021 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
As a panda of Mathura, he took away the woman's jewelry.
वाराणसी। कमच्छा स्थित नीमा माई मंदिर के पास सोमवार को दो टप्पेबाजों ने अपने को मथुरा का पंडा बताकर महिला की दो अंगूठी और कान का टप्स लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। भदैनी की रहने वाली आशा देवी से नीमा माई मंदिर के पास दो युवक मिले। कहा कि हम मथुरा से आए हैं। महिला उनकी बातों में आ गई और दोनों युवकों ने महिला से कहा कि आंख बंद कराने पर लक्ष्मी जी के सीधे दर्शन होगी। दोनों युवकों के झांसे में आई आशा देवी ने अपनी अंगूठी और कान का टप्स निकालकर बगल में रख दिया। जैसे ही आंखें बंद की तब तक उनकी जेवरात लेकर दोनों टप्पेबाज भाग निकले। महिला आसपास काफी देर तक उन दो युवकों की खोजबीन की। थक हार कर पीड़िता ने भेलूपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही टप्पेबाज गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक से एटीएम कार्ड बदलकर 28 हजार की ठगी
चोलापुर। उदयपुर स्थित माइक्रो एटीएम पर खड़े तीन युवकों ने सोमवार शाम भूतपूर्व सैनिक संतु यादव का एटीएम बदलकर 28 हजार की ठगी कर ली। सूचना पर संतु यादव ने थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। अलोपुर निवासी और सेना में पूर्व नायब सूबेदार संतु यादव उदयपुर स्थित एटीएम में पैसा निकालने गए थे। संतु यादव के अनुसार एटीएम के अंदर तीन लड़के मिले और मेरा एटीएम लेकर चेक किया और कहा कि एटीएम में पैसा नहीं है। इस दौरान शाम को बेटे विनोद को पैसा निकालने के लिए भेजा तो पता चला कि एटीएम ही बदला हुआ है। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed