फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arya Mahila College Alumni gathering honoring of faculty members and students in varanasi

आर्य महिला कॉलेज: पूर्व छात्राओं का समागम, शिक्षिकाओं व छात्राओं का सम्मान; साझा किए अनुभव और उपलब्धियां

Sat, 31 Oct 2026 11:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 31 Oct 2026 11:43 PM IST
सार

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज के एलुमनाई एसोसिएशन ने महर्षि ज्ञानानंद सभागार में भव्य पूर्व छात्रा समागम का आयोजन किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना दूबे ने स्वागत भाषण में पूर्व छात्राओं को संस्थान की अमूल्य धरोहर बताया। 

विज्ञापन
Arya Mahila College Alumni gathering honoring of faculty members and students in varanasi
आर्य महिला कॉलेज में पूर्व छात्राओं का समागम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्य महिला पी.जी. कॉलेज के एलुमनाई एसोसिएशन ने शनिवार को महर्षि ज्ञानानंद सभागार में भव्य पूर्व छात्रा समागम का आयोजन किया। इस समारोह का उद्देश्य महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं को एक साझा मंच प्रदान करना था। इसका लक्ष्य उनके अनुभवों और उपलब्धियों को साझा करना तथा संस्थान के साथ उनके आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ करना था।

विज्ञापन




कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पत्रकार ऋचा पराशर थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सहायक आचार्या डॉ. रेनू कोछड़ शर्मा रहीं। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और वाग्देवी के माल्यार्पण से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना दूबे ने स्वागत भाषण में पूर्व छात्राओं को संस्थान की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने एलुमनाई एसोसिएशन को महाविद्यालय के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम कहा। 
विज्ञापन




डॉ. नमिता सिन्हा ने एलुमनाई एसोसिएशन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ऋचा पराशर ने छात्राओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। डॉ. रेनू कोछड़ शर्मा ने व्यक्तित्व निर्माण और जीवनपर्यंत सीखने पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. जया रॉय के निर्देशन में पूर्व छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सम्मान समारोह
समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण आठ शिक्षिकाओं और तीन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सौप्रस्थानिक सम्मान समारोह रहा। उन्हें उनके दीर्घकालीन योगदान, समर्पण और महाविद्यालय के प्रति सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिकाएं प्रो. बृजबाला सिंह, प्रो. चंद्रकांता राय, प्रो. गीता सिंह और डॉ. आरती श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

विकास पहल और पुरस्कार
सामुदायिक विकास और संस्थागत सुदृढ़ीकरण की दिशा में महाविद्यालय के सभी सोलह विभागों को प्रिंटर प्रदान किए गए। इसके साथ ही, महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की 27 मेधावी छात्राओं को 2,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।



यह पहल छात्राओं की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय रही। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन प्रो. जया मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बिंदु लाहिड़ी ने किया। डॉ. शशिकांत दीक्षित ने आशीर्वचन प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed