फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arvind Kumar became the president of the Employees Welfare Association

Varanasi News: अरविंद कुमार बने कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन में अध्यक्ष

Thu, 07 May 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kumar became the president of the Employees Welfare Association
संयुक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की जिला शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी अरविंद कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। 30 अप्रैल को हुए चुनाव के बाद बुधवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मंडलीय अस्पताल में हुए चुनाव कार्यक्रम के दाैरान अरविंद कुमार को जिलाध्यक्ष, मंडलीय अस्पताल के फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार जिला मंत्री, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर के चीफ फार्मासिस्ट रामायण का चुनाव संरक्षक पद पर हुआ है। नई टीम में मंडलीय अस्पताल के एक्सरे टेक्नीशियन रमापति यादव संप्रेक्षक बनाए गए। शास्त्री अस्पताल रामनगर में लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष, वार्ड ब्वाय राजनारायण कोषाध्यक्ष और मंडलीय अस्पताल के डेंटल हाइजिनिस्ट निसार अहमद का चुनाव संगठन मंत्री और नर्सिंग ऑफिसर अफसाना खातून संयुक्त मंत्री बनाई गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को पदभार ग्रहण करते हुए कर्मचारियों के हित में सदैव कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed