फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   arvind kejriwal will not fight loksabha election from varanasi

केजरीवाल नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, वाराणसी से खड़ा होगा कोई और प्रत्याशी: संजय सिंह

Mon, 14 Jan 2019 10:38 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal will not fight loksabha election from varanasi
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में फिलहाल अकेले ही  लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। कुछ सीटों पर ही आप चुनौती पेश करेगी। यह बात राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पत्रकारों से कही। वे अयोध्या से वाराणसी पहुंची ‘भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा’  का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन


राजेंद्र प्रसाद घाट पर संकल्प के साथ इसका समापन हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। शत्रुधन सिन्हा को पार्टी में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी बातचीत शुरुआती दौर में है। इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


 आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा गठबंधन की तर्ज पर बिहार, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में गठबंधन हुए हैं।  जिस प्रकार की परिस्थितियां देश में पैदा हो रही हैं उससे निपटने के लिए यह जरूरी भी है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण के नाम पर लोगों को झुनझुना पकड़ा दिया है। महंगाई बढ़ रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अब दोबारा भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं आने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिर तोड़ने की कवायद चल रही है। इसके लिए पीएम को पत्र लिखा गया कि काशी की विरासत को मत खत्म करिए। यहां की गलियां, मंदिर यहां की पहचान है।

भाजपा को अधर्मियों की सरकार बताया

उन्होंने भाजपा को अधर्मियों की सरकार बताया। कहा कि इनका चेहरा बेनकाब हो गया है। 36 से ज्यादा मंदिर तोड़े गए हैं। जो भी रोकने गया उसपर लाठी चार्ज किया गया। पिछले कुछ महीनों में अराजकता का माहौल है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्राइवेट बिल पेश कर प्रदेश सरकार और प्रशासन से इस कार्रवाई को रोकने और जितने भी मंदिर व घर तोड़े गए हैं, उनका निर्माण कराने की बात कही गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं रुकी तो यह आंदोलन विकराल रूप ले लेगा और पूरे देश में इसे चलाया जाएगा। इसके बाद हुई सभा में पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष संजीव सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed