फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arvind Kejriwal sought the blessing of mission success

अरविंद केजरीवाल ने मिशन कामयाबी का मांगा आशीर्वाद

Tue, 23 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 23 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal sought the blessing of mission success
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार की दोपहर संत रविदास मंदिर में मत्था टेका। संत निरंजन दास महाराज की मौजूदगी में हुए जयंती समारोह में उन्होंने अपने मिशन की कामयाबी के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक बराबरी सिर्फ शिक्षा के जरिये ही आ सकती है। इसीलिए दिल्ली में आप की सरकार सबसे अधिक बजट स्कूल और अस्पतालों पर खर्च कर रही है।
विज्ञापन


संत रविदास मंदिर में केजरीवाल दोपहर करीब 1:15 बजे पहुंचे। वहां उन्होंने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथि सभागार में प्रसाद के रूप में चाय ली। इस दौरान मंदिर के बाहर आम आदमी पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता देश का पीएम कैसा हो, अरविंद केजरीवाल जैसा हो... के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


अरविंद के बाहर निकल कर स्कार्पियों में बैठते ही धक्कामुक्की होने लगी। किसी तरह एसएसपी आकाश कुलहरि ने दिल्ली के सीएम की गाड़ी को समारोह स्थल की ओर बढ़वाया। जयंती समारोह में केजरीवाल ने संतों का नमन करने के बाद कहा कि सुनते हैं कि इस दरबार में जो मांगते हैं वह जरूर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं। कहा कि संत रविदास ने सैकड़ों साल पहले तो संदेश दिया उसमें सच्चाई है। वह हमेशा गरीबों के न्याय दिलाने के साथ सामाजिक बराबरी के लिए लड़ते रहे। इस दौर में लोग सिर्फ कहते हैं कि समाज बहुत आधुनिक हो गया है, बदल गया है लेकिन वैसी ही विसंगति अब भी बनी हुई है।


उन्होंने संत निरंजन दास से आशीर्वाद मांगा। कहा, ‘गुरुजी आप हमें आशीर्वाद दीजिए कि हम लोग अपने मिशन में कामयाब हो सकें।’ इसके बाद संत निरंजन दास ने केजरीवाल को अंग वस्त्र, संत रविदास मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर पुजारी मंदीप दास, ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी सत्यपाल बिरदी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed