{"_id":"4ee58ecaf69ffe0d45c3066ee329b65c","slug":"art-facuility-becime-champion-in-spandan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पंदन में लगातार चौथी बार कला संकाय चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पंदन में लगातार चौथी बार कला संकाय चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 04 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी।
विज्ञापन
बीएचयू में अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ का सर्वजेता होने का गौरव इस
साल भी कला संकाय ने हासिल किया है। पांच दिवसीय इस महोत्सव का मंगलवार को
रंगारंग समापन हुआ। लगातार चौथी बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिलने से कला
संकाय के विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। उत्साह ऐसा कि मंच पर ट्राफी लेने के
लिए होड़ मच गई और कुर्सियां भी तोड़ डालीं।
समारोह का समापन भरतनाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन और कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा शुरू हुई तो छात्र-छात्राओं की धड़कनें बढ़ने लगीं। जैसे-जैसे विजेता संकायों के नाम सामने आए, वैसे-वैसे विद्यार्थियों का जोश
परवान चढ़ता गया। आखिर में जब ओवरऑल चैंपियन के तौर पर कला संकाय का नाम घोषित किया गया तो पूरा पंडाल तालियों और छात्र-छात्राओं के शोर से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संकाय के छात्रों में मंच पर चढ़कर ट्राफी लेने की होड़ मच गई। जो छात्र मंच पर नहीं चढ़ पाए उन्होंने कुलपति और मुख्य अतिथि के सामने ही कुर्सियां तोड़ डालीं। बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने इन छात्रों को काबू में किया।
इनसेट-
इनके सिर सजा ताज-
ओवरआल चैंपियन - कला संकाय
फर्स्ट रनर अप - संगीत एवं मंच कला संकाय
सेकंड रनर अप - वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा