फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arrest those accused of attacking lawyers

Varanasi News: अधिवक्ताओं पर हमले के आरोपियों की हो गिरफ्तारी

Sun, 08 Mar 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Arrest those accused of attacking lawyers
वाराणसी। पिछले सप्ताह सेल्स टैक्स बार के सचिव समेत अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला के आरोपियों की गिरफ्तारी लालपुर-पांडेयपुर पुलिस नहीं कर पा रही है। अधिवक्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सचिव चंद्रेश सिंह सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह व बनारस बार अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने मांग किया कि लूट के माल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन चेतगंज में भी अधिवक्ताओं ने बैठक के दौरान पुलिस की कार्य प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई। तय हुआ कि पुलिस लापरवाही बरतती है तो धरना प्रदर्शन व विरोध मार्च निकाला जाएगा। बैठक में अमित कुमार राय समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed