फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arrangements in the courtyard of Anganwadi centers are half incomplete

आंगनबाड़ी केंद्रों के आंगन में व्यवस्थाएं आधी अधूरी

Thu, 07 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arrangements in the courtyard of Anganwadi centers are half incomplete
नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल के रूप में संचालित किया जाना है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय की तर्ज पर यहां प्री प्राइमरी तक के बच्चों की कक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन अभी जिले के 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कक्षाएं चलाए जाने की तैयारी ही अधूरी है। दरअसल, न तो अभी तक तीन साल तक के बच्चों का पंजीकरण पूरा हुआ है, न 300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी केंद्र पर मानक के अनुसार, 3914 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं होनी चाहिए, लेकिन इस समय दोनों को मिलाकर 679 पद खाली हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को दी गई है। जल्द पंजीकरण पूरा कराकर कक्षाएं शुरू कराई जा सकें, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर नियुक्त अधिकारियों की ओर से सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

--
केंद्रों पर किताबों का इंतजार
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाने के लिए अभी कई केंद्रों को पर्याप्त किताबेें नहीं मिली हैं। नियमानुसार यूनिसेफ की ओर से पुस्तकें दी जानी हैं। हरहुआ, आराजीलाइन, चिरईगांव समेत कई ब्लॉकों में अभी किताबें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज केंद्रों पर बच्चों का रहेगा इंतजार
कोरोना काल में शासन ने सोमवार और बृहस्पतिवार को ही केंद्र खोेले जाने का निर्णय लिया है। सोमवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक, आराजीलाइन, पिंडरा ब्लॉक आदि ब्लॉकों में पहले दिन अधिकांश केंद्रों पर बच्चे नहीं पहुंचे। अब बृहस्पतिवार को बच्चे आएं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत मिले।

--
अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण हो सके, इसके लिए कोरोना काल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने घर-घर पहुंचकर बच्चों का पंजीकरण किया। अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। 300 से अधिक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होना बाकी है। इसकी तैयारी चल रही है। कक्षाएं संचालन के लिए किताब सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।-दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed