{"_id":"5b1a3e9f4f1c1b6a4d8b5676","slug":"army-man-commits-suicide-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के श्राद्ध में घर आए सेना के जवान ने की खुदकुशी, सामने आया यह कारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के श्राद्ध में घर आए सेना के जवान ने की खुदकुशी, सामने आया यह कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में शुक्रवार को सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद (40) पुत्र स्वर्गीय बृजनंदन वर्मा सेना में था। वर्तमान में पोस्टिंग अंबाला में थी। हाल ही में पिता की मौत के बाद वह छुट्टी पर घर आया था।
परिजनों के मुताबिक, चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सेना के अस्पताल में विगत पांच माह से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे के रोशनदान में गमछा बांध कर फांसी लगा ली। घर के लोगों ने यह दृश्य देखा तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जब तक परिजन उसे नीचे उतारते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी सिकंदरपुर इंस्पेक्टर अनिल चंद तिवारी को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर एक माह में दो मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।