फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army man commits suicide in ballia

पिता के श्राद्ध में घर आए सेना के जवान ने की खुदकुशी, सामने आया यह कारण

Sat, 09 Jun 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 09 Jun 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Army man commits suicide in ballia
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में शुक्रवार को सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद (40) पुत्र स्वर्गीय बृजनंदन वर्मा सेना में था। वर्तमान में पोस्टिंग अंबाला में थी। हाल ही में पिता की मौत के बाद वह छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सेना के अस्पताल में विगत पांच माह से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे के रोशनदान में गमछा बांध कर फांसी लगा ली। घर के लोगों ने यह दृश्य देखा तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक परिजन उसे नीचे उतारते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी सिकंदरपुर इंस्पेक्टर अनिल चंद तिवारी को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर एक माह में दो मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed