वाराणसी: पठानकोट के होटल में संदिग्ध हालात में सेना के हवलदार की मौत, गांव में शोक की लहर
वाराणसी के सरवनपुर गांव निवासी सेना में हवलदार श्यामजी यादव की तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। शनिवार को पठानकोट स्थित एक होटल में संदिग्ध हाल में उनका शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट स्थित एक होटल में संदिग्ध हाल में हुई हवलदार श्यामजी यादव की मौत से गांव में शोक है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग पठानकोट रवाना हो गए। वहीं पत्नी इंदो यादव और बच्चे बदहवाश रहे। आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
परिजनों के अनुसार जम्मू कश्मीर में तैनात श्यामजी यादव तीन माह पूर्व नवंबर में 15 दिनों की छुट्टी पर आया था। नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में वह ड्यूटी पर लौट गया था। चौबेपुर थाना अंतर्गत सरवनपुर गांव निवासी जित्तू यादव के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा श्यामजी सेना में हवलदार के पद पर तैनात था।
मां और पत्नी से कही अलग-अलग बात
दो माह पूर्व उसकी पोस्टिंग मामून कैंट के लिए हुई थी, लेकिन उन्होंने पोस्टिंग नहीं ली। दिसंबर में वह श्रीनगर में तैनात था। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम को उसकी बात पत्नी इंदो देवी और मां से हुई थी। हालांकि बातचीत में उसने कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि वह कहां है।
होली पर घर आने का किया था वादा
दो बेटे और एक बेटी का पिता श्यामजी यादव जब घर आया था तो परिजनों से वादा किया था कि अब होली की छुट्टी पर घर आऊंगा। बेसुध पत्नी यही कहते हुए बार-बार अचेत होती रही। दोनों बेटे किशन और नितिन व बेटी नेहा भी पिता की मौत से गहरे सदमे में रहीं। परिजनों के करुण क्रंदन से उपस्थित पड़ोसियों और अन्य रिश्तेदारों की भी आंखें नम हो गईं।