{"_id":"616730386fa0347b787b3ccc","slug":"argument-in-bhadohi-sdm-and-additional-sdm-gyanpur-varanasi-news-vns617180523","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही एसडीएम और अपर एसडीएम ज्ञानपुर में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही एसडीएम और अपर एसडीएम ज्ञानपुर में कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही तहसील में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब भदोही एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा के पद पर रहते ज्ञानपुर के अपर एसडीएम, ज्ञानप्रकाश यादव भदोही तहसील में उनकी कुर्सी पर विराजमान होकर फाइलों का निरीक्षण करने लगे। उधर, अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए भदोही एसडीएम शाम को 6.15 बजे तहसील लौटे तो अपर एसडीएम से उनकी कहासुनी हो गई। तहसील में मौजूद वादकारी, अधिवक्ता और राजस्वकर्मी भी तमाशबीन बने रहे।
मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बताया कि अपर एसडीएम शाम 4 बजे भदोही तहसील पहुंचे। वे तमाम फाइलें निर्देश देकर मंगा कर देख रहे थे। तभी एसडीएम भदोही आ गए और दोनों आपस में उलझ गए। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद अपर एसडीएम ज्ञानपुर लौट गए।
इस बाबत भदोही एसडीएम ने बताया कि उनका यहां से तबादला हो गया है। इस बीच जिस एसडीएम को यहां आना था उनका तबादला निरस्त हो जाने से त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने उन्हें न्यायिक कार्य छोड़ तहसील के बाकी सभी कार्यों को पूर्ववत देखने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन बुधवार को अपर एसडीएम का भदोही तहसील आकर मेरी कुर्सी पर बैठना समझ से परे रहा।
विज्ञापन
उधर अपर एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि डीएम कार्यालय ने ज्ञापन जारी किया था, जिसमें एसडीएम भदोही को न्यायिक कार्य करने से मना किया था तथा मुझे उसकी एक कापी अनुपालनार्थ भेजी थी। इसे मैं डीएम का आदेश मान कर भदोही तहसील अनुपालन में गया था। मैने कुछ गलत नहीं किया।
--