फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apply for admission in Sampurnanand from July 23, instructions to start the process in colleges too 

संपूर्णानंद में दाखिले के लिए 23 जुलाई से करें आवेदन, महाविद्यालयों में भी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश 

Fri, 17 Jul 2020 11:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Sampurnanand from July 23, instructions to start the process in colleges too 
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 21 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई।

विज्ञापन


इस दौरान शास्त्री, आचार्य और प्रमाणपत्र वाले पाठ्यक्रमों में दाखिले पर निर्णय लिया गया। इसके अनुसार 21 जुलाई से ई-चालान निकालना शुरू होगा और आवेदन की प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी। शास्त्री प्रथम वर्ष एवं संस्कृत प्रमाणपत्रीय प्रथम सत्र में दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

शास्त्री में प्रवेश के लिए मेरिट सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को और काउंसलिंग एक से 8 सितंबर तक होगी। आचार्य प्रथम सेेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है। आचार्य प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट पांच अक्तूबर और काउंसलिंग सात से 13 अक्तूबर तक होगी। आचार्य तृतीय सेमेस्टर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है। 

महाविद्यालयों में इस बार भी छात्रों के आंकड़ों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि पांच नवंबर रखी गई है। बैठक में प्रो. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रो. शशि रानी मिश्रा, प्रो. हरि प्रसाद शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed