फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apply cat eye and signage on all black spots within a week

Varanasi News: सभी ब्लैक स्पॉट पर एक सप्ताह में लगाएं कैट आई और साइनेज

Thu, 21 May 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Apply cat eye and signage on all black spots within a week
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और टोल प्लाजा प्रबंधन को निर्देशित कर कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराएं और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। चिह्नित ब्लैक स्पॉटों पर शीघ्र कैट आई और साइनेज बोर्ड लगवाते हुए एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए। एआरटीओ को निर्देशित किया कि रोज 10 विद्यालयों की बसों का निरीक्षण कर उनकी फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेज की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर एंबुलेंस और हाइड्रा वाहन हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही उनकी जीपीएस लोकेशन दर्ज करने को कहा, ताकि आपात स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने टोल प्लाजा परिसर में सुलभ शौचालय, साफ-सफाई, वॉल पेंटिंग और जनजागरूकता के लिए लाउडस्पीकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नगर पालिका क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान के लिए एआरटीओ, पुलिस विभाग और रोडवेज की संयुक्त टीम नियमित निरीक्षण करे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में एक्सईएन शैलेष ठाकुर, एसके सिंह, एआरटीओ राजेश्वर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed