फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Application to Bhairavji for the establishment of Kashikhandokt Devalayas

काशीखंडोक्त देवालयों की स्थापना के लिए लगाई भैरवजी को अर्जी

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Application to Bhairavji for the establishment of Kashikhandokt Devalayas
श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हटाए गये काशीखंडोक्त देवालयों की पुन: स्थापना के लिए बाबा बटुकभैरव को अर्जी लगाई गई। कर्मकांडी ब्राह्मणों के साथ लोगों ने बटुकभैरव मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ प्रार्थना पत्र अर्पित किया। इस दौरान हवन-पूजन के माध्यम से बाबा बटुक भैरव से गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को भैरव सेना ने बटुक भैरव मंदिर मे इकट्ठा होकर भोज पत्र पर अष्टगंध से प्रार्थना पत्र लिखा। कामना की गई कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हटाये गए देवालयों के पुनर्स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने की कृपा करें। बटुक भैरव जी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा गया कि काशी विश्वनाथ धाम में हो रहे विकासकार्यों की आड़ मे हजारों सालों की वैदिक परंपरा, पौराणिक इतिहास, काशी की संस्कृति, धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ व विश्वनाथ मंदिर के मूल पंचायतन स्वरूपों के देवालयों के साथ काशी की विभिन्न धार्मिक यात्राओं के लिये वर्णित काशी खंडोक्त देवालयों को हटाया गया है। उसको पुन: स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करें। इस दौरान नारायण घनपाठी, शंकर नारायण, चंद्रशेखर द्रविड़, गिरिधर शर्मा नागर, वेणुगोपाल, अजय शर्मा, अजित मौर्या, ऋषि झिगंरन, संजीव रत्न मिश्र, महेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed