{"_id":"6a0b7603496013285e01901e","slug":"applicants-can-apply-for-diploma-and-vocational-courses-at-kashi-vidyapeeth-through-the-samarth-portal-varanasi-news-c-20-vns1056-1397118-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में समर्थ पोर्टल से कर सकेंगे डिप्लोमा, व्यावसायिक कोर्स के लिए आवेदन; जानें- अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में समर्थ पोर्टल से कर सकेंगे डिप्लोमा, व्यावसायिक कोर्स के लिए आवेदन; जानें- अंतिम तिथि
Tue, 19 May 2026 11:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:42 AM IST
सार
Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समर्थ पोर्टल से डिप्लोमा, व्यावसायिक कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। 10 मई तक फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी जबकि 15 जून तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के डिप्लोमा और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पोर्टल पर आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन से पहले प्रवेश विवरणिका का अध्ययन करने को कहा गया है। 10 मई तक फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी जबकि 15 जून तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विवि में स्नातक, स्नातकोत्तर कोर्स के साथ ही डिप्लोमा और व्यवसायिक कोर्स के लिए भी ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विवि की ओर से वेबसाइट पर इससे जुड़ी विवरणिका को अपलोड करा दिया गया है। इसमें कोर्स का नाम, सीट, फीस के बारे में जानकारी दी गई है। डिप्लोमा के 14 कोर्स में डिप्लोमा इन कन्नड़, ड्रॉमा, म्यूजिक, डांस, कर्मकांड जबकि पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, स्पोकेन इंगिलश, फ्रेंच लैंग्वेज, जर्मन लैंग्वेज में दाखिला होगा। इसमें सामान्य ओबीसी को 1050 रुपये और एससी, एसटी के अभ्यर्थियों को 950 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा मार कर छह को दबोचा
विज्ञापन
व्यवसायिक कोर्स में बीपीएड, एमपीएड, एमएड, बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीसीए, पीजीडीसीए, बीबीए में दाखिला लिया जा सकेगा। इसमें बीपीएड, एमपीएड, एमएड में 55 सीटें हैं। एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीए में 66 सीट हैं। सामान्य, ओबीसी अभ्यर्थियों को 1150 रुपये जबकि एससी, एसटी वालों को 1050 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
विवि की ओर से दोनों कोर्स में 1 से 31 जुलाई तक काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्रवेश सेल उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि विवि में संचालित सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रवेश आवेदन फाॅर्म समर्थ पोर्टल से लॉगिन कर भरा जा सकता है।