फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Appearance of schools will change, dilapidated buildings will be demolished

बदलेगी विद्यालयों की सूरत, जर्जर भवन होंगे ध्वस्त

Sun, 25 Jul 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Appearance of schools will change, dilapidated buildings will be demolished
एक ओर जहां जिले में प्रदेश का पहला मॉडल स्कूल मच्छोदरी में बनकर तैयार है। वहीं अन्य स्कूलों को भी उसके समान करने की योजना है। इस कार्य में जिले के जनप्रतिनिधि भी भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को शिक्षक भर्ती कार्यक्रम में विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव व विधायक रोहनिया सुरेंद्र सिंह इसके लिए आए। परिषदीय विद्यालयों को संवारने के लिए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शहर के बड़े उद्यमी और व्यापारियों संग बैठक करेंगे।
विज्ञापन

तीन करोड़ से संवरेगा कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज
कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज अब क्षेत्र के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होगा। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विद्यालय को तीन करोड़ रुपये से संवारने के लिए स्वीकृति दी है। इसके तहत जर्जर भवन को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। रंग-रोगन कर उसे आकर्षक बनाया जाएगा। नई बिल्डिंग में मॉडल कक्षाएं बनाई जाएंगी। हाईटेक उपकरण के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। विधायक ने शहर के बड़े उद्यमियों व व्यापारियों से एक-एक परिषदीय विद्यालय को गोद करने की अपील की है।
विज्ञापन

रोहनिया विधायक लेंगे दस विद्यालय गोद
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों को संवारने का बीड़ा विधायक सुरेंद्र सिंह ने उठाया है। इसके तहत 10 विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं देने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर होगा। स्कूलों को गोद लेने के बाद वहां सुविधाओं का पुनर्निर्माण, अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण, पेयजल, शौचालय, के साथ अन्य सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed