फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal (Kamerawadi) will contest the election on the issues of education, employment, and social justice

Varanasi News: शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर अपना दल कमेरावादी लड़ेगी चुनाव

Sat, 19 Sep 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal (Kamerawadi) will contest the election on the issues of education, employment, and social justice
रोहनिया अपना दल कमेरावादी, रोहनिया विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज शुक्रवार को हरिहरपुर स्थित
अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के सवाल पर सरकार विफल रही है। इन मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। हरिहरपुर लॉन में शुक्रवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सेक्टर और बूथ अध्यक्षों के अलावा बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। सम्मेलन से पहले मोहनसराय तिराहे से रोहनिया बाजार तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन का पुनरीक्षण कर उसे मजबूत करें। हर बूथ पर ‘टेन यूथ’ की तर्ज पर मजबूत संगठन बनाया जाए और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सम्मेलन में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, राधेश्याम पटेल, राजेश प्रधान, संजय पटेल, पंकज सेठ, योगीराज सिंह, उमेश चंद्र मौर्य, बलराम यादव, अनिता पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed