{"_id":"699622c02173468f890e1bcb","slug":"apna-dal-communist-protest-demanding-implementation-of-ugc-regulation-2026-varanasi-news-c-20-vns1022-1295091-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूजीसी रेगुलेशन 2026 लागू करने के लिए अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूजीसी रेगुलेशन 2026 लागू करने के लिए अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन
विज्ञापन
क्राॅसर
वाराणसी। अपना दल कमेरावादी विभिन्न सामाजिक, छात्र युवा संगठनों ने बुधवार को यूजीसी रेगुलेशन 2026 को तत्काल लागू करने की मांग के लिए जिला मुख्यालय स्थित शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। कचहरी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी की जब तक यूजीसी रेगुलेशन 2026 लागू नहीं होता है तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा। अब गांव-गांव में यूजीसी चौपाल लगाकर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 लागू करो, हम सबका है ऐलान, सबको शिक्षा सबको मान, के नारे लगाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने की। संचालन जिला महासचिव संजय आर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, उमेश चंद्र मौर्य, राजकुमार पटेल, योगीराज सिंह, देवराज पटेल शामिल रहे। ब्यूरो