फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya Patel lashes out at Akhilesh Yadav: 'SP chief claims victory, but public exposes everything'

अखिलेश यादव पर बरसीं अनुप्रिया पटेल: 'सपा प्रमुख जीत के दावे करते हैं, लेकिन जनता सारे पोल खोल देती है'

Sun, 03 Sep 2023 01:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 03 Sep 2023 01:26 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक देश एक चुनाव का विषय नया है। इसकी बात 1999, 2015 और 2018 में भी हुई। अभी इस पर कोई ठोस मसौदा नहीं आया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हम चार चुनावों से भाजपा के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। सही समय पर ही सीटों की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
Anupriya Patel lashes out at Akhilesh Yadav: 'SP chief claims victory, but public exposes everything'
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा प्रमुख कई चुनावों में जीत के दावे करते हैं, लेकिन जनता उनके दावों की पोल खोलकर रख देती है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को परेड कोठी स्थित एक लॉन में अपना दल (एस) के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया, फिर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा की जीत की जीत होगी। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी बेहतर चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की जनता के मन में क्या है, ये तो लोकसभा चुनाव की ईवीएम से ही पता चल जाएगा।

विज्ञापन

सत्ता से बेदखल लोगों का गठबंधन है इंडिया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल सत्ता से बेदखल लोग हैं। वे बहुत निराश हैं और उनके अस्तित्व का खतरा है। ये लोग अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी राज्य ने सबसे ज्यादा मजबूती दी है, तो वह उत्तर प्रदेश है। 2024 आम चुनाव में भी यहीं से उन्हें मजबूती दी जाएगी। यूपी से ही देश की राजनीति तय होती है। प्रियंका गांधी के काशी से लड़ने के प्रस्ताव और राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई भी नेता कहीं से चुनाव लड़ सकता है। प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Anupriya Patel lashes out at Akhilesh Yadav: 'SP chief claims victory, but public exposes everything'
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

नया विषय है एक देश एक चुनाव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक देश एक चुनाव का विषय नया है। इसकी बात 1999, 2015 और 2018 में भी हुई। अभी इस पर कोई ठोस मसौदा नहीं आया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हम चार चुनावों से भाजपा के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। सही समय पर ही सीटों की मांग की जाएगी।

जनता का साथी बनें बूथ कार्यकर्ता

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता जनता का साथी बनें, तभी जनता जुड़ेगी। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों का तार्किक ढंग से जवाब दें। पार्टी के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश की एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए, तभी हमारा बूथ कार्यकर्ता गरीब, वंचित आम जनता का सही ढंग से सहयोग कर पाएगा। प्रशिक्षण से नए साथी में विश्वास बढ़ेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव केके पटेल, आरबी सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाल, राजेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन पटेल, नरेंद्र पटेल, दिव्यांशु पटेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed