फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya patel and pooja gaur launch aprajita poster

अपराजिता से जुड़ीं हस्तियां, अनुप्रिया पटेल और पूजा गौर ने जारी किया पोस्टर

Tue, 27 Nov 2018 10:27 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: kapil sharma Updated Tue, 27 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Anupriya patel and pooja gaur launch aprajita poster
हस्तियों ने जारी किया पोस्टर - फोटो : amar ujala

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के भरूहना स्थित अपने कैंप कार्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर जारी किया। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक मजबूत कदम है। देश और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। फाउंडेशन का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


वहीं टीवी की दुनिया का जाना पहचाना चेहरा और 'प्रतिज्ञा' के नाम से हर घर में मशहूर अभिनेत्री पूजा गौर ने अमर उजाला के नारी सशक्तिकरण पर चल रहे अभियान अपराजिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान की आज भी बहुत जरूरत है, जिसके जरिए महिलाएं व लड़कियां गलत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर सकती हैं। पूजा गौर ने अपराजिता का पोस्टर भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूजा गौर व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला की ओर से बनारस के आर्य महिला पीजी कॉलेज चेतगंज में सपनों की उड़ान कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी। उन्होंने यहां पर महीने के उन दिनों से जुड़ी परेशानियों और भ्रांतियों से बेटियों के साथ-साथ उनकी माताओं को भी जागरूक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed