फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anuj Mani Tiwari in-charge of Dashashwamedh police outpost arranged for elderly man funeral in Varanasi

पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी: पति का शव लेकर बैठी बिलख रही थी बुजुर्ग महिला, चौकी प्रभारी ने कराया अंतिम संस्कार

Tue, 23 Dec 2025 04:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Dec 2025 04:51 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बुजुर्ग महिला अपने पति का शव लेकर बैठकर रो रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। 

विज्ञापन
Anuj Mani Tiwari in-charge of Dashashwamedh police outpost arranged for elderly man funeral in Varanasi
चौकी प्रभारी ने मदद की तो बुजुर्ग महिला के निकल आए आंसू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी ने एक असहाय बुजुर्ग की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। इस दौरान बुजुर्ग की पत्नी ने हाथ जोड़कर उनका आभार जताया। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के जनपद सेलम से राजेश्वरी (70) अपने पति माणिकम (72) के साथ वाराणसी आई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है और न ही परिवार में कोई अन्य सदस्य। दोनों बुजुर्ग होने के चलते हमेशा बीमार रहते थे। ऐसे में मोक्ष प्राप्ति के उद्देश्य से दोनों वाराणसी आए थे। मंगलवार की सुबह राजेश्वरी के पति की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद राजेश्वरी अपने पति के शव को चितरंजन पार्क में लेकर बैठी थी। उसके पास पति का अंतिम संस्कार करने के लिए पैसा नहीं था। ऐसे में वह अकेले शव को लेकर बैठी बिलख रही थी। दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिल भाषा न समझ पाने के कारण चौकी प्रभारी ने एक ट्रांसलेटर को बुलाया उसके जरिये बातचीत कर अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। राजेश्वरी के पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट पर भिजवाया। इसके बाद राजेश्वरी को अपने शहर जाने के लिए आर्थिक मदद भी की। चौकी प्रभारी के इस कार्य की प्रशंसा स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों द्वारा किया गया। पुलिस का इस प्रकार का सहयोग देखकर राजेश्वरी के आंखों में आंसू झलक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed