{"_id":"5ade0bc34f1c1ba1098b6101","slug":"anti-romeo-squad-will-be-renovate-says-adg-law-and-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः एंटी रोमियो स्क्वॉड का नए सिरे से होगा कायाकल्प, पहले से होगी ज्यादा सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः एंटी रोमियो स्क्वॉड का नए सिरे से होगा कायाकल्प, पहले से होगी ज्यादा सशक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ वाराणसी एसएसपी और सिटी एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के थानों पर गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड का जल्द ही नए सिरे से कायाकल्प होगा। आने वाले दिनों में एंटी रोमियो स्क्वॉड सशक्त रूप में दिखाई देगा। इस स्क्वॉड को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 से जोड़कर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
इसके बाद वाहन सहित अन्य सुविधाओं से लैस कर फील्ड में तैनात किया जाएगा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने सोमवार को वाराणसी के पुलिस लाइन स्थित सभागार में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन स्तर पर कवायद जारी है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एसटीएफ और एटीएस की वाराणसी इकाई के साल भर के कार्यों के मूल्यांकन के साथ ही जिले की शांति और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने एसटीएफ के कामकाज में सुधार की जरूरत बताई और कहा कि संगठित अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। इस दौरान उन्होंने एटीएस के कामकाज की तारीफ की।
उधर, एडीजी जोन कार्यालय में हुई बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने लंका से एटीएम कैश वैन से 26.50 लाख रुपये उड़ाने के मामले के खुलासे और रिकवरी पर खुशी जताई।
कहा कि गिरफ्त में आए आरोपियों की मदद से प्रदेश भर में फैले इस गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, आईजी रेंज दीपक रतन और एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज मौजूद रहे।

यूपी में बड़े पैमाने पर फोर्स की कमी
डीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ वाराणसी एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बनारस में श्रद्धालुओं और सैलानियों की आवाजाही के साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट ज्यादा है उनके लिए एक अलग कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आने वाले दिनों में व्यवस्था ऐसी की जाएगी कि वीवीआईपी, लॉ एंड ऑर्डर और पर्यटन के दृष्टिकोण से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त अलग-अलग फोर्स उपलब्ध रहे।
बनारस में जहां पुलिस का ज्यादा समय वीवीआईपी मूवमेंट और तीज त्योहारों को संपन्न कराने में ही व्यतीत हो जाता है। नतीजतन, रोजमर्रा से जुड़े पुलिस के अन्य काम प्रभावित होते हैं।
इस सवाल पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि अभी हमारे पास पुलिसकर्मियों की कमी है। जितनी फोर्स चाहिए उसके सापेक्ष 50 प्रतिशत उपलब्धता है। इसके लिए पुलिस में भर्तियों का सिलसिला जारी है और आने वाले समय में कर्मी संबंधी समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाने से पुलिस का कामकाज आसान हो जाएगा।