फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anti romeo squad fail mau girl leave school

यहां फेल है एंटी रोमियो स्क्वॉड, शोहदों के डर से 11वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Wed, 06 Sep 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 06 Sep 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
anti romeo squad fail mau girl leave school
तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : demo
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का एंटी रोमियो स्कवॉड टीम मऊ जिले में फीकी साबित हुई है। यहां शोहदों से तंग आकर 11वीं की एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों पर मारपीट, छेड़खानी के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान की 11वीं की छात्रा को गांव का एक युवक साथियों के साथ परेशान करता था। पीड़िता के अनुसार युवक बाइक से उसका पीछा करते हैं और उस पर फब्तियां भी कसते हैं। एक बार वे उसकी साइकिल में टक्कर भी मार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक उसका मोबाइल नंबर भी मांग रहा था। नंबर देने से इनकार करने पर उसने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी घर वालों को दी। छात्रा के घरवालों ने इसकी शिकायत युवक के घर वालों से की तो युवक ने दोस्तों के साथ छात्रा के घर जाकर मारपीट की।


इससे वह काफी डर गई और उसने विद्यालय जाना बंद कर दिया। उसके पिता ने दुबारी चौकी प्रभारी को तहरीर दी, पर  कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने युवक समेत तीन आरोपियों पर मारपीट, छेड़खानी के साथ पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed