{"_id":"62e036f45ea51653c90d8ccf","slug":"another-video-of-kashi-vishwanath-temple-s-sanctum-sanctorum-goes-viral-varanasi-news-vns666083643","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक और वीडियो वायरल, जल चढ़ाते वीडियो शूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक और वीडियो वायरल, जल चढ़ाते वीडियो शूट
Wed, 27 Jul 2022 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:13 AM IST
सार
काशी विश्वनाथ का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। अंदर मौजूद शख्स बिना रोकटोक वीडियो बना रहा है और आराम से जल चढ़ाते हुए वीडियो भी शूट कर रहा है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में मंगलवार को भी एक वीडियो वायरल हो गया। सावन के दूसरे सोमवार को भोग आरती के दौरान मंदिर के अधिकारी द्वारा वीडियो कॉलिंग का वीडियो वायरल हुआ था। मंदिर प्रशासन ने जांच का आदेश दिया था। वहीं, मंगलवार को भी ऐसा वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति गर्भगृह में शिवलिंग की वीडियो बनाता नजर आ रहा है। उसके साथ एक व्यक्ति भी है जो उसकी मदद कर रहा है। इस समय झांकी दर्शन की व्यवस्था है। बावजूद दोनों व्यक्ति गर्भगृह में दिखाई दे रहे हैं। अंदर मौजूद शख्स बिना रोकटोक वीडियो बना रहा है और आराम से जल चढ़ाते हुए वीडियो भी शूट कर रहा है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति भी अंदर आता है और वह भी उसके साथ खड़ा हो जाता है।
पहले से सफेद पैंट-शर्ट में मौजूद व्यक्ति को मोबाइल देकर उससे वीडियो बनाने के लिए कह रहा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यह गंभीर मामला है। जांच के आदेश दिए गए हैं।