{"_id":"647344c2e5299761ab073d17","slug":"another-iti-will-start-from-this-session-varanasi-news-c-20-vns1013-227388-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: इस सत्र से शुरू हो जाएगा एक और आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: इस सत्र से शुरू हो जाएगा एक और आईटीआई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। इस सत्र से छात्र पिंडरा महगांव में बने आईटीआई कॉलेज में भी प्रवेश ले सकेंगे। इसमें परंपरागत पढ़ाई के साथ ही आधुनिक कोर्स भी चलाया जाएगा। इसके संचालन की तैयारी तेज हो गई है। दो एकड़ में बने संस्थान का पिछले साल पीएम ने उद्घाटन किया था।
यह जिले का पहला आईटीआई होगा, जिसका संचालन प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत किया जाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से प्रौद्योगिकी मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ग्राफिक डिजाइन, रोबोटिक्स मेंटेनेंस आदि की भी पढ़ाई होगी। युवाओं को अत्याधुनिक मशीनों के प्रयोग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि पिंडरा के महगांव में बने नए आईटीआई का संचालन इस साल से शुरू करने की तैयारी है।